मुठभेड़ के हीरो बने कोबरा के सहायक कमांडेट

मुठभेड़ के हीरो बने कोबरा के सहायक कमांडेट औरंगाबाद (नगर) ढिबरा थाना क्षेत्र के बांध गोरेया जंगल में पुलिस व नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर होने का श्रेय कोबरा के सहायक कमांडेट चंदन कुमार के नाम जाता है. ये बातें पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहीं. […]
मुठभेड़ के हीरो बने कोबरा के सहायक कमांडेट औरंगाबाद (नगर) ढिबरा थाना क्षेत्र के बांध गोरेया जंगल में पुलिस व नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर होने का श्रेय कोबरा के सहायक कमांडेट चंदन कुमार के नाम जाता है. ये बातें पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने आगे कहा कि चंदन कुमार ने अपने नेतृत्व में कोबरा जवानों के साथ नक्सलियों से मुठभेड़ किया, साथ ही चार नक्सलियों को मार गिराने के बाद पांच हथियारों को जब्त किया. यही नहीं शव लेकर नक्सली नहीं भाग सके इसको लेकर पूरी रात जवानों के साथ जंगल में कैंप कर मोरचा संभाल थे. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीआरपीएफ के डीजीपी प्रकाश मिश्रा द्वारा चंदन कुमार को नगद रुपये व उपहार देकर सम्मानित किया गया है. साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आवेदन लिखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










