अलग काउंटर नहीं रहने से छात्राओं को हुई परेशानी

अलग काउंटर नहीं रहने से छात्राओं को हुई परेशानी यादव कॉलेज में इंटर का फॉर्म भरने के अंतिम दिन रही काफी भीड़ बिलंब शुल्क के साथ 13 तक होगा फॉर्म जमा (फोटो नंबर-22) कैप्शन- यादव कॉलेज में फॉर्म भरने के लिये लगी छात्र-छात्राओं की भीड़(कैंपस पेज के लिये) औरंगाबाद (सदर)शहर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज […]
अलग काउंटर नहीं रहने से छात्राओं को हुई परेशानी यादव कॉलेज में इंटर का फॉर्म भरने के अंतिम दिन रही काफी भीड़ बिलंब शुल्क के साथ 13 तक होगा फॉर्म जमा (फोटो नंबर-22) कैप्शन- यादव कॉलेज में फॉर्म भरने के लिये लगी छात्र-छात्राओं की भीड़(कैंपस पेज के लिये) औरंगाबाद (सदर)शहर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में इंटरमीडिएट वर्ष 2014-16 सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए जमा हो रहे परीक्षा फॉर्म की तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. हालांकि विलंब शुल्क के साथ 13 जनवरी तक छात्र-छात्राएं आवेदन जमा कर सकते हैं. शनिवार को बिना विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि होने के कारण फॉर्म भरने के लिए छात्रों में होड़ मची रही. लेकिन छात्राओं के लिए काउंटर की अगल से व्यवस्था नहीं रहने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी. इससे कुछ छात्राएं नाराज भी दिखीं. हालांकि कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्राओं के लिए अगल से परीक्षा फॉर्म जमा लेने की सूचना जारी की गयी थी. लेकिन उस पर अमल नहीं की गयी. परीक्षा विभाग के प्रभारी गुप्तेश्वर पाठक ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं समय पर फॉर्म जमा नहीं कर सके वे विलंब शुल्क के साथ 13 जनवरी तक फॉर्म जमा कर सकते हैं, अन्यथा वे परीक्षा में शामिल होने सेे वंचित रह सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि विभाग के निर्देश पर फॉर्म भरने के लिए छात्रों से इ-मेल आइडी व बैंक खाता अनिवार्य कर दिया गया था, पर एक बार फिर से विभाग के निर्देशानुसार जो छात्र-छात्राएं अभी तक बैंक खाता व इ-मेल आइडी नहीं खुलवा सके हैं वे अपने-अपने अभिभावकों को साथ में लेकर कॉलेज आये. उनके द्वारा ही कहने पर फॉर्म भरा जा सकेगा. उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा बार-बार छात्रों को यह निर्देश दिया जा रहा है कि उपस्थिति कम से कम 75 प्रतिशत अनिवार्य करें. लेकिन इसके बाद भी छात्र-छात्राएं आदेश की अवहेलना कर रहे हैं. ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं का 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति रहेगी उन्हें आगे की कार्यवाही से रोक दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










