नारायण बिगहा में धान के 1200 बोझे राख

नारायण बिगहा में धान के 1200 बोझे राख ओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड की गैनी पंचायत स्थित तारा टोले नारायण बिगहा में शुक्रवार की रात जनार्दन यादव के खलिहान में अपराधियों द्वारा आग लगा देने से लाखों रुपये के धान के बोझे जल कर राख हो गया. राजद के प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश यादव व गैनी पंचायत के […]
नारायण बिगहा में धान के 1200 बोझे राख ओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड की गैनी पंचायत स्थित तारा टोले नारायण बिगहा में शुक्रवार की रात जनार्दन यादव के खलिहान में अपराधियों द्वारा आग लगा देने से लाखों रुपये के धान के बोझे जल कर राख हो गया. राजद के प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश यादव व गैनी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि दुश्मनी निकालने के लिए खलिहान में आग लगा दिया है. खलिहान में 1200 धान के बोझा जल गये. पीड़ित परिवार द्वारा बटाई पर खेती की थी. इसकी सूचना ओबरा अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष को लिखित रूप से दी गयी है. सीओ ने बताया कि इस संबंध में राजस्व कर्मचारी को जांच हेतु भेजा गया है. प्रतिवेदन आने के बाद संबंधित विभागों के पदाधिकारी को पत्र भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










