खलिहान में आग लगने से धान जले

खलिहान में आग लगने से धान जले फोटो नंबर-3,परिचय- आग लगने के बाद खलिहान का दृश्य दिखाता हुआ पीड़ितदेवकुंड (औरंगाबाद). हसपुरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के एक खलिहान में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. पुरहारा निवासी व समाजसेवी राजकुमार उर्फ छोटू ने बताया कि राम प्रवेश राजवंशी अपने […]
खलिहान में आग लगने से धान जले फोटो नंबर-3,परिचय- आग लगने के बाद खलिहान का दृश्य दिखाता हुआ पीड़ितदेवकुंड (औरंगाबाद). हसपुरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के एक खलिहान में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. पुरहारा निवासी व समाजसेवी राजकुमार उर्फ छोटू ने बताया कि राम प्रवेश राजवंशी अपने परिवार के भरण पोषण के लिए गांव के ही एक व्यक्ति से खेत पटे पर लिया था. धान की फसल अच्छी थी. शुक्रवार को उस समय आग लगी जब रामप्रवेश खलिहान में धान झारने वाला (हब्बा डब्बा) मशीन से धान निकाल रहे थे, एकाएक मशीन से आग निकलने लगी. लोग कुछ समझ पाते की आग भयावह रूप ले लिया, जो देखते ही देखते खलिहान में रखे लगभग 300 धान के बोझे सहित पुआल व धान जल कर राख हो गया. आग मशीन से कैसे निकली यह पता किसी को नहीं चला. खलिहान गांव से दूर होने के कारण पानी की व्यवस्था नहीं थी, जिसके वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था. इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें बता रहे हैं. खैर मामला जो भी हो इस घटना ने रामप्रवेश के पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. सालों भर परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है. अंचलाधिकारी को इस घटना से अवगत कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










