सिलाई-कढ़ाई प्रशक्षिण से महिलाएं बनेंगी आत्मनर्भिर

सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर फोटो नंबर-1,परिचय-सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण का उदघाटन करते मुखिया अजय कुमार व अन्य हसपुरा (औरंगाबाद).प्रखंड के कोइलवा गांव स्थित लोक शिक्षा केंद्र के प्रांगण में साक्षर भारत मिशन के तहत सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुखिया अजय कुमार ने किया. मौके पर प्रखंड […]
सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर फोटो नंबर-1,परिचय-सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण का उदघाटन करते मुखिया अजय कुमार व अन्य हसपुरा (औरंगाबाद).प्रखंड के कोइलवा गांव स्थित लोक शिक्षा केंद्र के प्रांगण में साक्षर भारत मिशन के तहत सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुखिया अजय कुमार ने किया. मौके पर प्रखंड साक्षरता समन्वयक नरेश कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अब्दुल अजीज, साक्षर भारत मिशन के सदस्य सहजादी बेगम, वरीय प्रेरक संजीव कुमार, सुनीता कुमारी, सिलाई कढ़ाई के ट्रेनर आरती कुमारी, शिक्षक धनंजय कुमार समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं. इस दौरान मुखिया अजय कुमार नरेश कुमार ने कहा कि सरकार की सोच है कि गांव की बेरोजगार महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण मिले. इसी के तहत महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण से महिलाएं आत्म निर्भर बनेंगी. मुखिया ने कहा कि सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण महिलाओं को नि:शुल्क दिया जा रहा है. ट्रेनर को हौसला बढ़ाने के लिए उन्होंने 30 रुपये प्रतिदिन सहायता देने की घोषणा की. सलाई-कढ़ाई में सोनी कुमारी, शिल्पा कुमारी, पिंकी कुमारी, साजरा खातून, साहिना खातून, आरती कुमारी समेत कई महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










