वार्ड में हो रहाविकास कार्य : बसंत

Published at :08 Jan 2016 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ड में हो रहाविकास कार्य : बसंत

वार्ड में हो रहाविकास कार्य : बसंत फोटो नंबर-19,परिचकार्ड वितरण करते वार्ड पार्षद बसंत कुमार)दाउदनगर (अनुमंडल) नगर पंचायत क्षेत्र के लाभुकों के बीच खाद्य सुरक्षा कार्ड का वितरण कार्य जारी है. इसी क्रम में शहर के वार्ड संख्या पांच में भी सार्वजनिक स्थान पर शिविर लगा कर वार्ड पार्षद बसंत कुमार व विकास मित्र सुनील […]

विज्ञापन

वार्ड में हो रहाविकास कार्य : बसंत फोटो नंबर-19,परिचकार्ड वितरण करते वार्ड पार्षद बसंत कुमार)दाउदनगर (अनुमंडल) नगर पंचायत क्षेत्र के लाभुकों के बीच खाद्य सुरक्षा कार्ड का वितरण कार्य जारी है. इसी क्रम में शहर के वार्ड संख्या पांच में भी सार्वजनिक स्थान पर शिविर लगा कर वार्ड पार्षद बसंत कुमार व विकास मित्र सुनील चौधरी द्वारा कार्ड का वितरण किया जा रहा है. वार्ड पार्षद ने बताया कि इस वार्ड में 215 नये लाभुकों का खाद्य सुरक्षा कार्ड आया है. जिन्हें खाद्यान्न मिलना शुरू हो जायेगा. उन्होंने कहा कि इस वार्ड में विकास कार्य तेजी से हो रहा है. गुलजारपुर व गुलाम सेठ चौक से माली टोला होते हुए हुसैनी बाजार तक तथा अन्य सड़कें जल्द ही बनेगी, जो टेंडर प्रक्रिया में है. कुछ योजनाओं का टेंडर नगर पंचायत से हो चुका है. जिस पर जल्द ही कार्य शुरू होगा. मौके पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मो. गुड्डू, खलील माली, रामेश्वर भगत प्रमुख रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन