नियमित करें आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच : डीपीओ

Published at :06 Jan 2016 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
नियमित करें आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच : डीपीओ

नियमित करें आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच : डीपीओ जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सभी सीडीओ के साथ की समीक्षा बैठक (फोटो नंबर-15)कैप्शन- सीडीपीओ के साथ बैठक करते डीपीओ राजेश कुमार औरंगाबाद (नगर)समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को जिले भर के सभी सीडीपीओ के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान […]

विज्ञापन

नियमित करें आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच : डीपीओ जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सभी सीडीओ के साथ की समीक्षा बैठक (फोटो नंबर-15)कैप्शन- सीडीपीओ के साथ बैठक करते डीपीओ राजेश कुमार औरंगाबाद (नगर)समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को जिले भर के सभी सीडीपीओ के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श किया. साथ ही सीडीपीओ को निर्देश देते हुए डीपीओ ने कहा कि जितने भी सेविका-सहायिका का पद रिक्त है, उसकी सूची तैयार कर अविलंब दें. ताकि 20 जनवरी तक नये सिरे से बहाली के लिए विज्ञापन निकाली जा सके. डीपीओ ने यह भी कहा कि ऑनलाइन से जो भी शिकायत आयी है उसका निष्पादन 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन करना सुनिश्चित करें. उच्च न्यायालय में जो भी लंबित मामले हैं उसे भी अविलंब निबटाये, ताकि किसी को परेशान होने की जरूरत न पड़े. डीपीओ ने सभी सीडीपीओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच करें. जहां पर भी जो कमियां पायी जाती है, उस केंद्र की सेविका-सहायिका पर कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट भेजे. किसी भी सूरत में 40 बच्चा से कम केंद्र पर नहीं होना चाहिए. डीपीओ ने आगे बताया कि अब आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को खेलने के लिए खिलौना देने का प्राववधान है, क्योकि बच्चें पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद कर मनोरंजन कर सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन