पुरानी ईंट से नाले व नाली का नर्मिाण

पुरानी ईंट से नाले व नाली का निर्माण जांच करने के लिए टीम हुई गठितसदर प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में उठा मामला (फोटो नंबर-14)कैप्शन- बैठक में शामिल विधायक व 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष औरंगाबाद (नगर)सदर प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक बुधवार को किसान भवन में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता 20 सूत्री […]
पुरानी ईंट से नाले व नाली का निर्माण जांच करने के लिए टीम हुई गठितसदर प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में उठा मामला (फोटो नंबर-14)कैप्शन- बैठक में शामिल विधायक व 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष औरंगाबाद (नगर)सदर प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक बुधवार को किसान भवन में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह व देखरेख बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने की. बैठक में विधायक आनंद शंकर भी शामिल हुए. बीडीओ ने बैठक शुरू होने से पहले विधायक व अध्यक्ष को बुके देकर सम्मानित किया. कार्यवाही शुरू कर पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णय को सर्वसम्मति से पारित किया गया. इस दौरान सदस्यों ने कहा कि शहर में नगर पर्षद द्वारा जिस मुहल्ले मे नाली व नाले का निर्माण करवाया जा रहा है, उसमें अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदारों द्वारा पुराने ईंटों को प्रयोग किया जा रहा है. इस पर अध्यक्ष ने टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया. साथ ही जेइ व एइ को फटकार भी लगायी. इसके बाद सदस्यों ने सवाल उठाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में धांधली बरती जा रही है. बच्चों को नियमित पोषाहार नहीं दिया जा रहा है. इस पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया. फेसर पचरूखिया पथ कार्य में विलंब पर भी चर्चा की गयी और जल्द निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान यह भी सामने आया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा खाद्यान्न का उठाव किया जा चुका, पर लाभुकों के बीच वितरण नहीं किया गया है. इस पर जांच करने का निर्णय लिया गया. बैठक में जो पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए थे, उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए कार्रवाई करने के लिए विभाग को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया. बैठक में सदस्य देवराज सिंह, मोहम्मद अनवर आलम, राजू गुप्ता, पप्पू ज्वाला सिंह, अंचलाधिकारी शंकर लाल विश्वास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










