कंप्यूटर हैं, पर चलानेवाले नहीं

कंप्यूटर हैं, पर चलानेवाले नहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करमा में दो साल पहले लगा है कंप्यूटर शिक्षक के नहीं होने की वजह से नहीं होती है पढ़ाई (कैंपस पेज के लिए)रफीगंज (औरंगाबाद). उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करमा में कंप्यूटर शिक्षक नहीं होने के कारण स्टूडेंट्स को कंप्यूटर की शिक्षा नहीं मिल पा रही है. कंप्यूटर की […]
कंप्यूटर हैं, पर चलानेवाले नहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करमा में दो साल पहले लगा है कंप्यूटर शिक्षक के नहीं होने की वजह से नहीं होती है पढ़ाई (कैंपस पेज के लिए)रफीगंज (औरंगाबाद). उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करमा में कंप्यूटर शिक्षक नहीं होने के कारण स्टूडेंट्स को कंप्यूटर की शिक्षा नहीं मिल पा रही है. कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के लिए स्कूल में दो साल पहले कंप्यूटर सेट लगाये गये थे. शुरू के कुछ महीने कंप्यूटर के क्लासेज भी चले. लेकिन, पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि शिक्षक ने क्लास लेना बंद कर दिया. अब ये सिस्टम यों ही पड़े-पड़े धूल खा रहे हैं. स्कूल प्रशासन ने भी इसे शुरू करवाने के कोई ठोस पहल नहीं की. कथित तौर पर कुछ वरीय अधिकारियों को चिट्ठी-पत्री कर ली गयी. शिक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि कंप्यूटर रूम में ताला लगा रहता है. प्रधानाध्यापक ने कंप्यूटर शिक्षक के लिए कई बार वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी, लेकिन अब तक शिक्षक की पदस्थापना नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










