अनुग्रह कॉलेज में इंटर फॉर्म जमा करने का आज अंतिम दिन

अनुग्रह कॉलेज में इंटर फॉर्म जमा करने का आज अंतिम दिन बिलंब शुल्क के साथ 11 तक होंगे फाॅर्म जमा(फोटो नंबर-12)कैप्शन- मेमोरियल कॉलेज में फॉर्म भरने में जुटी छात्राएं औरंगाबाद (नगर)शहर के अनुग्रह स्मारक मेमोरियल कॉलेज में इंटर के छात्र-छात्राएं छह जनवरी तक बिना बिलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकते हैं. बिलंब शुल्क के […]
अनुग्रह कॉलेज में इंटर फॉर्म जमा करने का आज अंतिम दिन बिलंब शुल्क के साथ 11 तक होंगे फाॅर्म जमा(फोटो नंबर-12)कैप्शन- मेमोरियल कॉलेज में फॉर्म भरने में जुटी छात्राएं औरंगाबाद (नगर)शहर के अनुग्रह स्मारक मेमोरियल कॉलेज में इंटर के छात्र-छात्राएं छह जनवरी तक बिना बिलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकते हैं. बिलंब शुल्क के साथ 11 तक आवेदन कर सकते हैं. प्राचार्य डाॅ अयोध्या कुमार सिंह ने बताया कि इस विद्यालय में लगभग 12 सौ छात्र-छात्राएं इंटर सत्र 2014-16 में हैं. इसमें नियमित एक हजार व डेढ सौ पूर्ववर्ती हैं. उन्होंने बताया कि जो भी छात्र-छात्राएं इंटर फॉर्म भर रहे हैं उन्हें यह भी हिदायत दी गयी है कि वे फॉर्म भरने वक्त अपना बैंक खाता व ई-मेल आइडी जरूर दें. छात्र-छात्राओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रबंधन द्वारा अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गयी है. प्राचार्य ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन में नाम, पिता का नाम व अन्य गलत है वे सुधार के लिए कॉलेज के परीक्षा विभाग में आवेदन जमा कर दें,ताकि चेक लिस्ट में तैयार कर त्रुटियों में सुधार करवाया जाये. सहायक अंबिका प्रसाद सिंह ने बताया कि वैसे छात्र जो दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं वैसे छात्र-छात्राएं भी फॉर्म भर सकते हैं. उन्होंने बताया कि जिन छात्रों का वर्ष 2015 में कम अंक आया हो या फिर अच्छे अंक के लिए दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं वैसे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










