सड़क पर कूड़े का ढेर, निकल रहा दुर्गंध

सड़क पर कूड़े का ढेर, निकल रहा दुर्गंध दाउदनगर (औरंगाबाद).दाउदनगर शहर के पटवा टोली मुहल्ले में कूड़े का नियमित उठाव नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं. रसीद मिया के घर के पास कूड़े का अंबार लगा है. कूडे ढेर पर सूअरों व कुत्तों के घूमने-फिरने से कूड़े सड़क पर पसर जा रहा है. कूड़े […]
सड़क पर कूड़े का ढेर, निकल रहा दुर्गंध दाउदनगर (औरंगाबाद).दाउदनगर शहर के पटवा टोली मुहल्ले में कूड़े का नियमित उठाव नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं. रसीद मिया के घर के पास कूड़े का अंबार लगा है. कूडे ढेर पर सूअरों व कुत्तों के घूमने-फिरने से कूड़े सड़क पर पसर जा रहा है. कूड़े से दुर्गंध निकल रहा है. पटवा टोली निवासी सत्येंद्र प्रसाद तांती ने बताया कि लगभग डेढ़ माह से कूड़े का उठाव नहीं हो रहा है,जिसके कारण गंदगी फैली है. कूड़े के ढेर को पार कर ही शिव मंदिर में पूजा करने जाना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके लिए जनप्रतिनिधियों से कई बार संपर्क कर नियमित कूड़े की उठाव की मांग की है. पर, कोई ध्यान नहीं दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










