खुदवां के थानाध्यक्ष पर परिवाद दर्ज

Published at :05 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
खुदवां के थानाध्यक्ष पर परिवाद दर्ज

खुदवां के थानाध्यक्ष पर परिवाद दर्ज दाउदनगर(औरंगाबाद).अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में खुदवां थाना क्षेत्र के मलवा गांव के रामबली यादव ने खुदवां थानाध्यक्ष मनोज राम व पुलिस अवर निरीक्षक दीप नारायण सिंह पर मारपीट करने व गाली गलौज करने का परिवाद दर्ज कराया है. रामबली यादव ने परिवाद में […]

विज्ञापन

खुदवां के थानाध्यक्ष पर परिवाद दर्ज दाउदनगर(औरंगाबाद).अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में खुदवां थाना क्षेत्र के मलवा गांव के रामबली यादव ने खुदवां थानाध्यक्ष मनोज राम व पुलिस अवर निरीक्षक दीप नारायण सिंह पर मारपीट करने व गाली गलौज करने का परिवाद दर्ज कराया है. रामबली यादव ने परिवाद में उल्लेख किया है कि अपनी मां के दाह संस्कार कर घर लौट कर दरवाजे पर बैठे थे, तभी दोनों पुलिस पदाधिकारी घर आये और पूछे की रामबली यादव कौन है. जब मैंने कहा कि मेरा ही नाम है तो वे लोग गाली गलौज करने लगे. जब मैंने गाली देने से मना किया तो दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने मुझे पकड़ कर मारपीट करने लगे तथा मेरे पास से साढ़े सात हजार रुपये छीन लिये. इसके अलावे सोने की चेन भी जबर्दस्ती ले लिया और जबरन थाने की जीप पर बैठा लिया. जब ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को काफी समझा बुझाया तो सादे कागज पर हस्ताक्षर करा कर छोड़ दिया. इसकी सूचना मैंने अनुमंडल पदाधिकारी को मोबाइल से फोन कर दी,पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. फलत: न्यायालय में अपना परिवाद दर्ज करा रहा हूं. परिवादी की ओर से अधिवक्ता उमेश सिंह ने पैरवी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन