कीचड़ से आने-जाने में परेशानी

कीचड़ से आने-जाने में परेशानी देवकुंड(औरंगाबाद).हसपुरा प्रखंड के संकरपुर गांव से मुख्य सडक पर कीचड़ रहने से आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गांव के सूर्यदेव भारती उर्फ गिरी जी, राबिंस कुमार भारती, कमलेश गिरि, नाथुन चौधरी, अर्जुन चौधरी व भीम चौधरी ने बताया कि कोचहासा नहर की उड़ाही […]
कीचड़ से आने-जाने में परेशानी देवकुंड(औरंगाबाद).हसपुरा प्रखंड के संकरपुर गांव से मुख्य सडक पर कीचड़ रहने से आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गांव के सूर्यदेव भारती उर्फ गिरी जी, राबिंस कुमार भारती, कमलेश गिरि, नाथुन चौधरी, अर्जुन चौधरी व भीम चौधरी ने बताया कि कोचहासा नहर की उड़ाही के बाद से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है कि हल्की बारिश होने के बाद भी नहर का सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाता है़ उस पर पैदल चलना भी काफी मुश्किल होता है़ इधर छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है़ सबसे ज्यादा परेशानी रसुलपुर पुल से पहरपुरा पुल तक है़ ग्रामीणों ने बताया कि संकरपुर आने-जाने के लिए एक नहर का ही रास्ता है़ उसके सिवा कोई रास्ता नहीं है. ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










