व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव आज, तैयारी पूरी

Published at :03 Jan 2016 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव आज, तैयारी पूरी

व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव आज, तैयारी पूरी दाउदनगर (अनुमंडल). व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. दाउदनगर व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में होना है. प्रबंधक सह बीसीओ संतोष कुमार ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच […]

विज्ञापन

व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव आज, तैयारी पूरी दाउदनगर (अनुमंडल). व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. दाउदनगर व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में होना है. प्रबंधक सह बीसीओ संतोष कुमार ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यकारिणी के 11 सदस्य कार्यकारी अध्यक्ष को चुनेंगे. दूसरी ओर इस पद के लिए संभावित दावेदारों द्वारा अपने प्रयास तेज कर दिये गये हैं. सूत्रों के अनुसार कार्यकारिणी सदस्यों मे पैक्स से पांच व किसान वर्ग से छह सदस्य हैं. कार्यकारी अध्यक्ष के लिए संभावित दावेदारों में पैक्स कोटे से पूर्व पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार व अजय शर्मा व किसान कोटे से राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह का नाम चर्चा में है है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन