व्यवसायी पर जानेलवा हमला की प्राथमिकी दर्ज

व्यवसायी पर जानेलवा हमला की प्राथमिकी दर्ज औरंगाबाद कार्यालय.समाजसेवी संस्था आर्यन महाजन नाट्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष व फल व्यवसायी प्रमोद कुमार पर किये गये जानलेवा हमला की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज की गयी है. सूचक प्रमोद कुमार के बयान पर यमुना नगर निवासी पूरण गिरी सहित तीन अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया […]
व्यवसायी पर जानेलवा हमला की प्राथमिकी दर्ज औरंगाबाद कार्यालय.समाजसेवी संस्था आर्यन महाजन नाट्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष व फल व्यवसायी प्रमोद कुमार पर किये गये जानलेवा हमला की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज की गयी है. सूचक प्रमोद कुमार के बयान पर यमुना नगर निवासी पूरण गिरी सहित तीन अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी के लिए दिये गये आवेदन में बताया गया है कि प्रमोद कुमार को शनिवार की शाम चार बजे सब्जी मंडी में आरोपितों ने घेर लिया और उनकी हत्या करने के लिए उनका गला को दबाया. जब आसपास को लोग पहुंचे तो आरोपित पांच हजार रुपये छीन कर भाग गये. अगर आसपास के लोग नहीं पहुंचते तो आरोपित हत्या कर देते. उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम अपराधियों ने शहर में उत्पात मचाया था. कई व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की और हत्या करने की धमकी दी. इससे व्यवसायियों में आक्रोश व दहशत है. जल्द पकड़ में होगा पूरण : थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पर किये गये जानलेवा हमला व व्यवसायियों को जान मारने की दी गयी धमकी की घटना को नगर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने गंभीरता से लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरण गिरी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस उसे जल्द खोज निकालेगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरण गिरी एक नया गिरोह बना लिया है और इस पर पुलिस की कड़ी निगाह है. गिरोह में शामिल लोगों को भी बख्शा नहीं जायेगा. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि यह गिरोह दो दिन पहले आर्यन महाजन क्लब में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी गड़बड़ी करने का प्रयास किया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया था और इन्हें निजी बौंड पर छोड़ा गया था,लेकिन अब यह गिरोह शहर में उत्पात मचाने का प्रयास कर रहा है. इसे बख्शा नहीं जायेगा. होगी कड़ी कार्रवाई : शनिवार की शाम व्यवसायियों को धमकी व आर्यन महाजन नाट्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष पर किये गये जानलेवा हमला की घटना पर एसडीपीओ पीएन साहू ने कहा कि इसमें शामिल जो भी लोग हैं उसे चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि धर्मशाला चौक के समीप अपराधियों का अड्डा बन गया है. हम इस पर निगाह रखे हुए हैं और जो भी ऐसे लोग है उन पर कड़ी कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










