पंचम उत्सव की तैयारी पर चर्चा

Published at :03 Jan 2016 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
पंचम उत्सव की तैयारी पर चर्चा

पंचम उत्सव की तैयारी पर चर्चा औरंगाबाद (सदर) अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ने रविवार को अपने कार्यालय राघव नारायण सरस्वती विद्या मंदिर प्रागंण में एक बैठक की. इसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रंजय अग्रहरी ने की. इस दौरान संस्था के पंचम उत्सव की तैयारी पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष रंजय अग्रहरी ने कहा कि […]

विज्ञापन

पंचम उत्सव की तैयारी पर चर्चा औरंगाबाद (सदर) अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ने रविवार को अपने कार्यालय राघव नारायण सरस्वती विद्या मंदिर प्रागंण में एक बैठक की. इसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रंजय अग्रहरी ने की. इस दौरान संस्था के पंचम उत्सव की तैयारी पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष रंजय अग्रहरी ने कहा कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत माता पूजन कार्यक्रम का अायोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम धर्मशाला चौक स्थित संकट मोचन मानस मंदिर के प्रागंण में होगा. यहां पूजन कार्यक्रम व बौद्धिक प्रवचन किया जायेगा और साथ ही भारत माता का अखंड मानचित्र भी बनाया जायेगा. बैठक में संस्कार भारती के सह सचिव प्रकाश कुमार, मंत्री संगठन सौरभ कुमार, सचिन सिन्हा, विश्वनाथ कुमार, मेघनाथ, रवींद्र, गोविंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन