फसल की लागत निकलने पर भी आफत

Published at :03 Jan 2016 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
फसल की लागत निकलने पर भी आफत

फसल की लागत निकलने पर भी आफत नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में नीलगायों का आतंक, किसान परेशानपानी की तलाश में झुंड बना कर गांवों का रुख कर रहे नीलगायप्रतिनिधि, नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में नीलगायों के आंतक से किसान त्रस्त है. खेतों में लहलहाती फसलों को नीलगाय बरबाद कर दे है. फसल बरबाद होने […]

विज्ञापन

फसल की लागत निकलने पर भी आफत नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में नीलगायों का आतंक, किसान परेशानपानी की तलाश में झुंड बना कर गांवों का रुख कर रहे नीलगायप्रतिनिधि, नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में नीलगायों के आंतक से किसान त्रस्त है. खेतों में लहलहाती फसलों को नीलगाय बरबाद कर दे है. फसल बरबाद होने के कारण किसानों को फसल का लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है. इस कारण किसानों को कई फसलों की खेती छोड़नी पड़ रही है. नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के कांडी, काला पहाड़, शिवपुर, पाढी, भगली, रामनगर, टंडवा, तोल, इटवा, बरियावां, माली, सिमरी, धमनी व रामपुर आदि पंचायतों के किसान नीलगायों से परेशान हैं. किसानों द्वारा निगरानी किये जाने पर भी खेतों में लगी सब्जी, चना, अरहर, गेहूं व सरसों आदि फसलों को नीलगाय तहस-नहस कर देते हैं. झुंड में आकर नीलगाय कब फसलों को निशाना बना लें, यह कहना मुश्किल है. कई किसान खेतों में मचान बना कर भी फसल की रखवाली करते हैं. इसके बावजूद नीलगायों का निरंतर कहर जारी है. किसान कृष्णा सिंह, विनोद सिंह, बुधन सिंह, महेंद्र सिंह, जंग बहादुर सिंह, श्रीराम पांडेय, बटेश्वर तिवारी, अभय सिंह, ललित कुमार व रामकेवल सिंह आदि लोगों ने बताया कि नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी इलाके के अलावा उतरी-पूर्वी व पश्चिमी इलाके के सुदूरवर्ती इलाके में सबसे अधिक परेशानी होती है. यहां बड़ी संख्या में नीलगाय पानी की तलाश में झुंड बना कर निकलते है. इसी क्रम में वे फसलों को अपना निशाना बनाते हैं. किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से नीलगायों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन