भवन के अभाव में शक्षिण कार्य बाधित

Published at :03 Jan 2016 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
भवन के अभाव में शक्षिण कार्य बाधित

भवन के अभाव में शिक्षण कार्य बाधित भवन के लिए स्कूल के पास पर्याप्त जमीन भी उपलब्धबीइओ से लेकर डीइओ व जनप्रतिनिधियों से लोग लगा चुके हैं गुहारप्रतिनिधि, नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर प्रखंड क्षेत्र की जयहिंद तेंदुआ पंचायत के हरिहरपुर प्राथमिक विद्यालय में भवन के अभाव में शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है, जबकि भवन निर्माण के […]

विज्ञापन

भवन के अभाव में शिक्षण कार्य बाधित भवन के लिए स्कूल के पास पर्याप्त जमीन भी उपलब्धबीइओ से लेकर डीइओ व जनप्रतिनिधियों से लोग लगा चुके हैं गुहारप्रतिनिधि, नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर प्रखंड क्षेत्र की जयहिंद तेंदुआ पंचायत के हरिहरपुर प्राथमिक विद्यालय में भवन के अभाव में शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है, जबकि भवन निर्माण के लिए स्कूल में पर्याप्त जमीन उपलब्ध है. भवन निर्माण के लिए ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन भी दिया, इसके बावजूद कोई पहल नहीं की गयी है. सुदामा सिंह, सत्यनारायण सिंह, अशोक कुमार, बैजनाथ सिंह, अरुण कुमार, अजीत व सुदेश्वर सिंह समेत कई लोगों ने बताया कि विद्यालय भवन के निर्माण करने का लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगायी जा चुकी है, पर कोई फायदा नहीं हो सका. पिछले चार वर्षों से बिना भवन के ही बच्चे शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है. शिक्षकों की कमी तथा भवन के अभाव में बच्चों का भविष्य अंधकार में डूबा हुआ है. इस विद्यालय में न तो अब तक शिक्षा समिति का गठन किया गया है और न ही कोई संसाधन उपलब्ध है. मात्र एक शिक्षिका सोनम कुमारी के भरोसे लगभग 70 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन