अंतर पंचायत क्रिकेट में खरकनी जीता

Published at :03 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
अंतर पंचायत क्रिकेट में खरकनी जीता

अंतर पंचायत क्रिकेट में खरकनी जीता (फोटो नंबर-30)कैप्शन- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सांसद सुशील कुमार सिंह औरंगाबाद (नगर)देव प्रखंड के भरकुर गांव में अंतर पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने फीता काट कर किया. सांसद ने संबोधन में कहा कि अंतर पंचायत क्रिकेट […]

विज्ञापन

अंतर पंचायत क्रिकेट में खरकनी जीता (फोटो नंबर-30)कैप्शन- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सांसद सुशील कुमार सिंह औरंगाबाद (नगर)देव प्रखंड के भरकुर गांव में अंतर पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने फीता काट कर किया. सांसद ने संबोधन में कहा कि अंतर पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट का पहल बेहतर सोच का नतीजा है. पंचायत स्तर पर ऐसे आयोजन होना चाहिए. वैसे भी दुनिया में क्रिकेट काफी लोकप्रिय खेल है और भारत का प्रतिनिधित्व शानदार है. ऐसे आयोजन से प्रतिभाओं पर निगाह रखने का एक मौका होता है. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे इतना बेहतर करें कि कल उनके नाम पर जिले व राज्य का नाम जाना जाये. संबोधन के बाद सांसद ने एक दो ओवर खेला. खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किये. इस मौके पर रामजी भूइंया, कृष्णा ठाकुर, रामजी मांझी, मनीष पाठक, नरेश कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, विजय सिंह, नरेश मांझी आदि उपस्थित थे. उद्घाटन के औपचारिकता पूरी होने के बाद खरकनी व एरौरा गांव के बीच मैच खेला गया, जिसमें खरकनी की टीम ने जीत हासिल की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन