शिविर में लोगों की आंखों की हुई जांच

शिविर में लोगों की आंखों की हुई जांच औरंगाबाद (सदर)शहर के जेके हॉस्पीटल में रोटरी क्लब द्वारा नेत्र जांच शिविर में 200 लोगों के आंखों की जांच की गयी. निशुल्क नेत्र जांच शिविर रोटरी के डाॅ रविरंजन के सहयोग से किया गया. रोटरी क्लब के खान इमरोज ने बताया कि यह कार्यक्रम रोटरी के अध्यक्ष […]
शिविर में लोगों की आंखों की हुई जांच औरंगाबाद (सदर)शहर के जेके हॉस्पीटल में रोटरी क्लब द्वारा नेत्र जांच शिविर में 200 लोगों के आंखों की जांच की गयी. निशुल्क नेत्र जांच शिविर रोटरी के डाॅ रविरंजन के सहयोग से किया गया. रोटरी क्लब के खान इमरोज ने बताया कि यह कार्यक्रम रोटरी के अध्यक्ष महमूद आलम की अध्यक्षता में हुई. शिविर में जिन लोगों को नेत्र जांच के दौरान मोतियाबिंद पाया गया, उन गरीब व असहाय लोगों के नेत्र का ऑपरेशन डॉर्ड अस्पताल दाउदनगर में किया जायेगा. रोटरी अध्यक्ष ने कहा कि रोटरी के द्वारा जिले में नेत्र अस्पताल भी खोला जायेगा. जिसमें लोगों का नि:शुल्क जांच होगी. इस मौके पर रोटरी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ बीके सिंह, महावीर जैन, मुन्ना प्रसाद, रोट्रैक्ट मॉर्य के अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता, सचिव दीपक कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










