सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Published at :02 Jan 2016 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत नवीनगर(औरंगाबाद).बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के बड़ेम देवी स्थान के समीप पिकअप की चपेट मे आकर खैरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी इंदल की मौत हो गयी. इस मामले की प्राथमिकी मृतक के भाई बिंदू सिंह द्वारा थाने में दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया है कि बड़ेम बाजार से […]

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत नवीनगर(औरंगाबाद).बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के बड़ेम देवी स्थान के समीप पिकअप की चपेट मे आकर खैरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी इंदल की मौत हो गयी. इस मामले की प्राथमिकी मृतक के भाई बिंदू सिंह द्वारा थाने में दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया है कि बड़ेम बाजार से अपने मोटरसाइकिल से इंदल घर जा रहा था. विपरीत दिशा से आ रही पिकअप नंबर यूपी 70 इटी-2066 ने कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देखते हुए बाहर रेफर कर दिया. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान बीच रास्ते में मौत हो गयी. एसआइ आशीष कुमार साह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर पिकअप चालक राजेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया तथा वाहन को जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन