ट्रैक्टर से कुचल कर बालक की मौत

ट्रैक्टर से कुचल कर बालक की मौत चौथी दुर्घटना : देव. देव शहर के देव किला के समीप ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर 10 वर्षीय किशोर ऋषिकेश तिवारी की मौत हो गयी. घटना बुधवार की दोपहर की है. जानकारी मिली है कि ऋषिकेश के पिता प्रमोद तिवारी दंत चिकित्सक हैं और देव के […]
ट्रैक्टर से कुचल कर बालक की मौत चौथी दुर्घटना : देव. देव शहर के देव किला के समीप ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर 10 वर्षीय किशोर ऋषिकेश तिवारी की मौत हो गयी. घटना बुधवार की दोपहर की है. जानकारी मिली है कि ऋषिकेश के पिता प्रमोद तिवारी दंत चिकित्सक हैं और देव के आंनदीबाग के रहनेवाले है. दोपहर में ऋषिकेश सड़क पार कर रहा था,इसी क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आ गया,जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उसे पीएचसी देव ले जाया गया,लेकिन वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसे पटना रेफर कर दिया. पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. देव पुलिस की माने तो ट्रैक्टर को जब्त कर ट्रैक्टर चालक व घोड़ाडिहरी गांव के नन्हू रिकियासन को गिरफ्तार कर लिया गया है. पता चला है कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस व परमिट भी नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










