मंझार को हरा कर मदरपुरा बनी विजेता

Published at :30 Dec 2015 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
मंझार को हरा कर मदरपुरा बनी विजेता

मंझार को हरा कर मदरपुरा बनी विजेता (फोटो नंबर- 13)कैप्शन- कप के साथ जश्न मनाते विजेता टीम के खिलाड़ी औरंगाबाद (नगर) सदर प्रखंड के बघोई गांव स्थित खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को मदरपुरा की टीम ने मंझार को हरा कर कप पर कब्जा जमाया. मदरपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले […]

विज्ञापन

मंझार को हरा कर मदरपुरा बनी विजेता (फोटो नंबर- 13)कैप्शन- कप के साथ जश्न मनाते विजेता टीम के खिलाड़ी औरंगाबाद (नगर) सदर प्रखंड के बघोई गांव स्थित खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को मदरपुरा की टीम ने मंझार को हरा कर कप पर कब्जा जमाया. मदरपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 93 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी मंझार की टीम 89 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच प्रसिद्ध कुमार मंझार को मिला. मैन ऑफ द सीरीज मदरपुरा टीम के खिलाड़ी मुकेश कुमार व रवींद्र कुमार को मिला. क्रिकेट मैच जीतने के बाद जिला पार्षद मंजरी कुमारी सिंह व समाजसेवी परमेश्वर गोप ने विजेता व उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया. जिला पार्षद ने कहा कि खेल के दौरान हार जीत का दौर लगा रहता है,लेकिन जिस तरह से दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह काफी सराहनीय है. इस तरह के खेल से गांव में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है. इस मौके पर इंद्रजीत कुमार, मनीक चंद्र प्रसाद, अक्षय गुप्ता, नारायण प्रसाद, अरविंद सिंह, विजय सिंह, दिनेश राज, चंदन कुमार, भोला कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन