उर्दू प्राथमिक स्कूल में भी होगी मैट्रिक की परीक्षा

Published at :30 Dec 2015 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
उर्दू प्राथमिक स्कूल में भी होगी मैट्रिक की परीक्षा

उर्दू प्राथमिक स्कूल में भी होगी मैट्रिक की परीक्षा दाउदनगर (अनुमंडल).पुराना शहर स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में मैट्रिक का परीक्षा केंद्र बनाये जाने की पूरी संभावना है. प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद एनुल हक ने बताया कि सोमवार की शाम जिला शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने इस विद्यालय का निरीक्षण किया और पटना का फाटक […]

विज्ञापन

उर्दू प्राथमिक स्कूल में भी होगी मैट्रिक की परीक्षा दाउदनगर (अनुमंडल).पुराना शहर स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में मैट्रिक का परीक्षा केंद्र बनाये जाने की पूरी संभावना है. प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद एनुल हक ने बताया कि सोमवार की शाम जिला शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने इस विद्यालय का निरीक्षण किया और पटना का फाटक मध्य विद्यालय के बजाय इस विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाये जाने की बात कही. गौरतलब हो कि पटना का फाटक मध्य विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाये जाने से संबंधित जानकारी मिलने पर इस विद्यालय की कुव्यवस्था पर प्रभात खबर ने रिपोर्ट प्रकाशित किया था, जिसमें सवाल उठाया गया था कि मात्र दो कमरों व बिना चहारदीवारी के उस विद्यालय में कैसे परीक्षा होगी. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि अधिकारियों ने उर्दू प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद यहां की व्यवस्था पर खुशी जतायी. हालांकि विद्यालय में शौचालय नहीं होने की समस्या के बारे में भी अधिकारियों को अवगत कराया गया है और अधिकारियों ने इस समस्या का भी जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन