पेंशनरों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Published at :28 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पेंशनरों ने लिया  नशामुक्ति का संकल्प

पेंशनरों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प हसपुरा (औरंगाबाद).हसपुरा में पेंशनर समाज के सदस्यों ने पेंशनर दिवस मनाया,जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगदानंद लाल कर्ण ने की. देखरेख प्रखंड सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने की. इस मौके पर जगदानंद लाल कर्ण, सुरेश प्रसाद सिंह, परशुराम शर्मा ने पेंशन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन […]

विज्ञापन

पेंशनरों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प हसपुरा (औरंगाबाद).हसपुरा में पेंशनर समाज के सदस्यों ने पेंशनर दिवस मनाया,जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगदानंद लाल कर्ण ने की. देखरेख प्रखंड सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने की. इस मौके पर जगदानंद लाल कर्ण, सुरेश प्रसाद सिंह, परशुराम शर्मा ने पेंशन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में पेंशन योजना एक मजबूत सहारा है. पेंशनर्स संगठन द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य भी कर रहा है. हसपुरा उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त आदेशपाल नेजामुद्दीन खां व रामानंद यादव के लंबित पेंशन योजना को विभाग द्वारा कराया गया,जिससे पेंशन का लाभ उन्हें मिलना शुरू हो गया. केंद्र सरकार की नौकरियों के अनुरूप पेंशन निर्धारण की मांग का प्रस्ताव लिया गया, जिसे सरकार से मांग की गयी. पेंशनरों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया. इस मौके पर गंगादयाल सिंह, बाबूचंद पासवान, एकरामुल हक, विशंभर प्रसाद, किशोरीचंद, रामजीत प्रसाद, जयनंदन सिंह, भगवान प्रसाद, कामेश्वर सिंह, अर्जुन चौधरी व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन