औरंगाबाद में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 240 लीटर स्पिरिट के साथ दो गिरफ्तार

Author Ragini Sharma|Edited by Ragini Shamra
Updated:
विज्ञापन

तस्करों की गिरफ्तारी की तस्वीर

Bihar liquor Ban: औरंगाबाद में एरका चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग ने 240 लीटर स्पिरिट बरामद किया गया. बोलेरो से तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार स्पिरिट का इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में होना था, पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar liquor Ban: औरंगाबाद जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की.इस कार्रवाई में विभाग को सफलता हाथ लगी है. शनिवार रात टीम ने एरका चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच किया. इस दौरान मौके से 240 लीटर स्पिरिट बरामद की. जांच के दौरान मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. साथ ही इस्तेमाल में लाई जा रही बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है.

वाहन जांच के दौरान पकड़ी गई खेप

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली स्पिरिट की बड़ी खेप इस रास्ते से गुजरने वाली है. जिसके बाद विभाग ने जांच अभियान शुरू किया. सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने औरंगाबाद-डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग स्थित एरका चेकपोस्ट पर जांच अभियान को तेज कर दिया. इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के समय वाहन में रखे छह गैलन से कुल 240 लीटर स्पिरिट बरामद हुई.

दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

कार्रवाई के दौरान बोलेरो में सवार दो लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में में दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई. जिसमें स्पिरिट के स्रोत और इसके स्थान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में कई लोग शामिल है.जिनकी तलाशी जारी है और जल्द हि उनका पता लगा लिया जाएगा.

अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल की आशंका

उत्पाद विभाग के अधिकारियों का मानना है कि बरामद की गई स्पिरिट का इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जाना था. बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद इस तरह की तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं. जिन पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है.

अभियान जारी, तस्करों में हड़कंप

उत्पाद विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में तस्करों के बीच हड़कंप मच गया ह. विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.ताकि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर सके. इससे शराबबंदी कानून लागू रखने में भी मदद मिलेगी. साथ ही शराब की तस्करी करने वालो के खिलाफ़ न सिर्फ कार्यवाई होगी. बल्कि इसे रुकने में भी मदद मिलेगी.

औरंगाबाद से विश्वनाथ पांडे की रिपोर्ट

Also Read:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस, पूर्व सरपंच पर गिरी गाज

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन