गढ़वा: किराए के मकान में महिला ने लगाई फांसी, 2 साल पहले हुआ था लव मैरिज 

Updated:
विज्ञापन
Garhwa News

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Garhwa News: गढ़वा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां एक शादीशुदा महिला ने किराए के मकान में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. दो साल पहले लव मैरिज करने वाली इस युवती की अचानक मौत से परिवार और इलाके में मातम छा गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड में गढ़वा थाना क्षेत्र के कर्मडीह गांव में शनिवार को एक 21 वर्षीय महिला ने किराए के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी. मृतिका की पहचान धुरकी थाना क्षेत्र के गनियारी खुर्द निवासी रामलाल साव की पत्नी सीमा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.  

प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ साथ जीवन

घटना के संबंध में पति रामलाल साव ने बताया कि दो साल पहले उसने करवा पहाड़ निवासी सुदेश्वर भुइयां की पुत्री सीमा कुमारी के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ समय बाद रामलाल काम के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश चला गया था. इस दौरान सीमा अपनी बहन के घर पर ही रह रही थी. लगभग तीन महीने पहले रामलाल हिमाचल से वापस लौटा. इसके बाद, पिछले एक महीने से दोनों गढ़वा के कर्मडीह गांव में कोदू महतो के मकान में किराए पर रह रहे थे. रामलाल गढ़वा में ही मजदूरी कर परिवार चला रहा था.

घटना के समय घर में अकेली थी महिला

रामलाल के अनुसार वह खाना खाकर मजदूरी करने गया था. जब वह शाम को वापस लौटा, तो कमरे का दृश्य देखकर दंग रह गया. सीमा का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था. जल्दीबाजी में ग्रामीणों को सूचना दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गढ़वा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पति का कहना है कि उसे आत्महत्या के कारण की कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर लव मैरिज के बाद खुशी से रह रहे इस दंपती के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि सीमा ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. 

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola