संगठनात्मक चुनाव़ राजद के सभी 11 प्रखंड अध्यक्षों का हुआ चुनाव संजय को औरंगाबाद व देवेंद्र को दाउदनगर की कमान (फोटो नंबर-19,20,21,22,23)कैप्शन- संजय यादव को प्रमाण पत्र देते निर्वाची पदाधिकारी, जीत के बाद कार्यकर्ताओं के साथ सविता देवी, निर्वाची पदाधिकारी उदय उज्जवल से प्रमाण पत्र लेते दयानंद कुशवाहा, नगर अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देते निर्वाची पदाधिकारी,दाउदनगर में नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज को प्रमाण देते निर्वाची पदाधिकारी औरंगाबाद (ग्रामीण)राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक चुनाव के तहत रविवार को औरंगाबाद जिले के सभी 11 प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया. नवीनगर, दाउदनगर, रफीगंज व औरंगाबाद के नगर अध्यक्ष का चुनाव भी कराया गया. अधिकतर जगहों पर पुराने चेहरे पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया और पुन: प्रखंड अध्यक्ष की कमान सौंपी. हालांकि, खुशी से कम गम का माहौल नहीं रहा. बावजूद सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हो गया. औरंगाबाद नगर अध्यक्ष का चुनाव विवादों में रहा. यहां कार्यकर्ता दो गुट में हो गये. एक गुट का मानना था कि निर्वाची पदाधिकारी ने चुनाव को पहले रद्द कर दिया और फिर किसी खास जगह पर बुला कर नगर अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दे दिया. दूसरे गुट का मानना था कि नगर अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ. मामला जो भी हो नगर निर्वाची पदाधिकारी शमीम रजा ने पठान टोली मुहल्ले के निसार अहमद को राजद नगर अध्यक्ष की कमान सौंपी और उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया. इनके साथ 54 लोगों ने अपनी सहमति जतायी. इधर, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी एक बार फिर संजय यादव को सौंपी गयी. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डाॅ रमेश यादव व सहायक निर्वाची पदाधिकारी मुरारी सोनी ने संजय यादव को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा. दाउदनगर प्रखंड का अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सहायक शिव प्रसाद ने चुनाव कराया. अध्यक्षता पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह ने की. गौरतलब है कि दाउदनगर में प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह थे, जो विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये थे. अनिल को बारुण व चंद्रशेखर को गोह की कमान : बारुण प्रखंड से अनिल टाइगर को पुन: राजद प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुशवाहा व सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुदामा पटेल को चुनाव कराने की जिम्मेवारी दी गयी थी. भारी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे थे. आखिरकार सर्वसम्मति से अनिल टाइगर पर कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से विश्वास जताया. मौके पर डाॅ चंदन कुमार, युवा नेता बलराम यादव, गुड्डू कुमार, संजय कुमार यादव, असगर खां, संतोष मेहता आदि उपस्थित थे. इधर गोह में चंद्रशेखर आजाद को प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी शंकर यादवेंदू व सहायक निर्वाची पदाधिकारी उमेश कुमार ने निर्वाचन से संबंधित प्रमाण पत्र जारी किया. मदनपुर में दयानंद व कुटुंबा में मनोज : मदनपुर प्रखंड में दयानंद कुशवाहा को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया. यहां पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी उदय उज्जवल व सहायक निर्वाची पदाधिकारी गोकुल पासवान ने प्रखंड अध्यक्ष का प्रमाण पत्र जारी किया. कुटुंबा में मनोज कुमार सिंह लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता अवधेश सिंह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी संजीत यादव ने प्रमाण पत्र जारी किये. अध्यक्षता नंद कुमार यादव ने की. इस मौके पर राजकुमार यादव, सुरेश पासवान, अरूणंजय शर्मा, रफिक अंसारी, सुरजमल यादव, मोहम्मद हसीमुदीन, सत्यनारायण शर्मा, मंजीत यादव, सूर्यदेव राम, श्यामबिहारी राय आदि उपस्थित थे. सविता को देव, तो रणविजय को रफीगंज की जिम्मेवारी : राजद नेत्री सविता देवी को लगातार चौथी बार देव प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव उर्फ बादशाह यादव व सहायक अशोक चंद्रवंशी ने सविता को प्रखंड अध्यक्ष का प्रमाण पत्र दिया. रफीगंज में रणविजय कुमार सैनिक को पहली बार राजद का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. उन्हें प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रवींद्र कुमार यादव व सहायक धनंजय कुमार ने प्रमाण पत्र दिया. हसपुरा में शाहनवाज व ओबरा में रामप्रवेश सिंह : हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में शाहनवाज खान को प्रखंड अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार यादव, सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजेश पासवान ने प्रखंड अध्यक्ष का प्रमाण पत्र जारी किया. राकेश रंजन कुमार व बच्चू यादव प्रस्तावक बने थे. समर्थन सत्येंद्र यादव ने किया. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मदन यादव लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में चले गये थे. इधर, ओबरा प्रखंड में कचनपुर पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. सर्वसम्मति से यहां भी चुनाव हुआ. हालांकि लगभग एक दर्जन लोग चुनाव मैदान में थे, लेकिन सहमति रामप्रवेश सिंह पर ही बनी. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह व सहायक सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने प्रमाण पत्र जारी किया. रामचंद्र बने नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष : नवीनगर में प्रखंड अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष का चुनाव कराया गया. प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी रामचंद्र चंद्रवंशी को पुन: दी गयी, तो नगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन सिद्दकी को पहली बार बनाया गया. यहां निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अनिल कुमार व सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में असगर खान उपस्थित थे. मुन्ना अजीज सांतवी बार बने नगर अध्यक्ष : राजद नेता मुन्ना अजीज को लगातार सांतवी बार दाउदनगर नगर अध्यक्ष बनाये गये. चुनाव में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में मोहम्मद औरंगजेब व सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में आकाश उर्फ भूरा यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद केदारनाथ सिंह ने की. मौके पर विधायक वीरेंद्र कुमार सिंन्हा, मिनी रामविलास, मिनहाज नकीब, अरुण कुमार यादव आदि शामिल थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
संगठनात्मक चुनाव़ राजद के सभी 11 प्रखंड अध्यक्षों का हुआ चुनाव
संगठनात्मक चुनाव़ राजद के सभी 11 प्रखंड अध्यक्षों का हुआ चुनाव संजय को औरंगाबाद व देवेंद्र को दाउदनगर की कमान (फोटो नंबर-19,20,21,22,23)कैप्शन- संजय यादव को प्रमाण पत्र देते निर्वाची पदाधिकारी, जीत के बाद कार्यकर्ताओं के साथ सविता देवी, निर्वाची पदाधिकारी उदय उज्जवल से प्रमाण पत्र लेते दयानंद कुशवाहा, नगर अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देते निर्वाची […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement