दो सिपाहियों के भरोसे यातायात व्यवस्था

Published at :23 Dec 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
दो सिपाहियों के भरोसे यातायात व्यवस्था

दो सिपाहियों के भरोसे यातायात व्यवस्था फोटो-5,परिचय-भखरूआं मोड़ पर तैनात यातायात सिपाहीदाउदनगर (अनुमंडल). सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है,लेकिन नियंत्रित करने के लिए संसाधन बढ़ाये नहीं जा रहे हैं. दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआ मोड़ से एनएच-98 स्थित पटना-औरंगाबाद रोड व दाउदनगर-गया स्टेट हाइवे गुजरता है. बढ़ती आबादी व बढ़ते संसाधनों के […]

विज्ञापन

दो सिपाहियों के भरोसे यातायात व्यवस्था फोटो-5,परिचय-भखरूआं मोड़ पर तैनात यातायात सिपाहीदाउदनगर (अनुमंडल). सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है,लेकिन नियंत्रित करने के लिए संसाधन बढ़ाये नहीं जा रहे हैं. दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआ मोड़ से एनएच-98 स्थित पटना-औरंगाबाद रोड व दाउदनगर-गया स्टेट हाइवे गुजरता है. बढ़ती आबादी व बढ़ते संसाधनों के बीच रात-दिन छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता रहता है. भखरूआ मोड़ पर वाहनों के बढ़ते बोझ व यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात पुलिस की आवश्यकता है. लेकिन मात्र दो की संख्या में ट्रैफिक पुलिस के जवान यातायात पर नियंत्रण पाने का प्रयास करते रहते हैं, फिर भी जाम की स्थिति उत्पन होते रहती है. भखरूआ मोड़ का ही अस्थायी बस स्टैंड के रूप में उपयोग होता है. सड़क पर ही ऑटो भी लगाये जाते हैं. आवागमन दिन भर चालू रहता है,जिसके कारण नियंत्रण के लिए यहां पर संसाधन बढ़ाये जाने की आवश्यकता है. ट्रैफिक पोस्ट भी नहीं : इतने व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक पोस्ट भी नहीं है. ट्रैफिक पुलिस के रूप में तैनात प्रशिक्षित सिपाही गोपाल पासवान व अवधेश कुमार ने बताया कि कम से कम चार-एक का बल होना चाहिए. सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ड्यूटी करते हैं. चौराहे पर खड़ा होकर ड्यूटी करनी पड़ती है. बाजार रोड में नो इंट्री का बोर्ड नहीं लगने के कारण बड़े वाहन प्रवेश कर जाते हैं. इस संबंध में एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि भखरूआ मोड़ पर सड़क की पर्याप्त चौड़ाई नहीं है, इसके कारण ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण तत्काल संभव नहीं है. भविष्य में चौड़ीकरण होने के बाद इस पर विचार किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन