ओबरा में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब व उपकरण जब्त

Updated:
विज्ञापन

रतवार बिगहा के पास झोपड़ी में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने की छापेमारी

विज्ञापन

ओबरा.

स्थानीय थाने की पुलिस ने रतवार बिगहा के पश्चिम तालाब के समीप एक झोपड़ी में चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मौके से देसी-विदेशी शराब के साथ शराब निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्रियों को जब्त किया है. यह कार्रवाई शनिवार की मध्य रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम को सख्ती से लागू कराने के लिए ओबरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. इसी कड़ी में उनके नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. छापेमारी टीम में दारोगा कुणाल कुमार, सुशील कुमार सिंह, जमादार संजय ठाकुर, अहमद हुसैन सहित अन्य जवान शामिल थे. रतवार बिगहा के पश्चिम करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब के समीप झोंपड़ी में जैसे ही पुलिस पहुंची, धंधेबाज भनक लगते ही भागने में सफल रहे.

भारी मात्रा में उपकरण और शराब बरामद

तलाशी के दौरान 300 एमएल की 852 बोतल व्हिस्की एवं दो गैलेन में 50-50 लीटर (कुल 100 लीटर) स्पिरिट जब्त किया गया. इसके अलावा 300 एमएल के 500 पीस खाली प्लास्टिक बोतल, 500 पीस काले रंग के ढक्कन, व्हिस्की के 300 स्टीकर, एक की-पैड और एक एंड्रॉइड मोबाइल भी बरामद हुआ है.

आरोपितों की पहचान में जुटी पुलिस

शराब निर्माण में संलिप्त लोग रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में बिहार मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 171/26 दर्ज की गयी है. फरार आरोपितों को चिन्हित करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन