रेडक्रॉस भवन में पूर्व सैनिकों की बैठक, शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि
Author Panchdev kumar
Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद में सैनिक बोर्ड को क्रियाशील करने की उठी मांग, जिलाधिकारी के साथ होगी बैठक
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय.
बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की बैठक रेडक्रॉस भवन में संघ के अध्यक्ष डॉ टीके सिंह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक की शुरुआत सरहद पर शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गयी. उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. संघ के सदस्यों ने कहा कि जिलाधिकारी के साथ पूर्व निर्धारित समन्वय बैठक काफी समय से नहीं हो पायी है. इस पर निर्णय लिया गया कि जल्द ही डीएम से समय लेकर बैठक सुनिश्चित की जायेगी, ताकि पूर्व सैनिकों की समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा जा सके.सैनिक बोर्ड के संचालन पर जतायी चिंता
औरंगाबाद जिले में सैनिक बोर्ड की स्थापना होने के बावजूद उसके जमीनी स्तर पर संचालन शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गयी. इस संबंध में निर्णय लिया गया कि सैनिक निदेशालय को पत्र भेजकर जल्द से जल्द बोर्ड को क्रियाशील कराने की मांग की जायेगी, ताकि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को इसका लाभ मिल सके.संगठन की मजबूती पर बल:
बैठक में संघ में नये सदस्यों के जुड़ने पर खुशी जतायी गयी. मौके पर उपाध्यक्ष संजय कुमार, सैनिक सचिव जेपी सिंह, सूबेदार मेजर जगदीश सिंह, वारंट ऑफिसर भारत सिंह, चुन्नू लाल गुप्ता, के सिंह, शंभू शरण सिंह, नरेश सिंह, विश्वनाथ सिंह, एसके मिश्रा, एसके पांडेय, केके सिंह सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन