झारखंड से स्पिरिट लेकर रोहतास जा रहे बोलेरो सवार दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
झारखंड से स्पिरिट लेकर रोहतास जा रहे बोलेरो सवार दो धंधेबाज गिरफ्तार

एरका चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 240 लीटर स्पिरिट बरामद

विज्ञापन

कुटुंबा.

उत्पाद विभाग की टीम ने स्पिरिट लदी एक बोलेरो जब्त की है. इस दौरान टीम ने बोलेरो सवार दो धंधेबाजों को दबोच लिया है. यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर एसआइ किशन कुमार व एएसआइ सूर्यदेव कुमार ने शनिवार की रात एनएच 139 पथ पर स्थित एरका चेकपोस्ट के समीप से की है. पकड़े गये धंधेबाजों में छतरपुर बाजार निवासी प्रेम कुमार चौधरी और रोहतास जिले के दरिहट निवासी शंकर राम शामिल हैं.

चेकपोस्ट पर सघन तलाशी में मिली सफलता

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोलेरो सवार धंधेबाज झारखंड के छतरपुर से स्पिरिट लेकर आ रहे हैं. उन्हें एनएच पथ से होकर औरंगाबाद होते हुए डिहरी ऑन-सोन की ओर जाना है. सूचना के सत्यापन के लिए दक्षिण दिशा की ओर से आ रहे सभी चारपहिया वाहनों की बारी-बारी से तलाशी ली गयी. उक्त बोलेरो को कब्जे में लेकर तलाशी ली गयी, तो उसके अंदर छिपाकर रखी हुई छह प्लास्टिक की गैलनों से 240 लीटर स्पिरिट बरामद की गयी.

धंधेबाज भेजे गए न्यायिक हिरासत में

इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों धंधेबाजों को कब्जे में कर लिया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मामले में संबंधित थाने में एफआइआर दर्ज कर बिहार राज्य मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पकड़े गये आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. विदित हो कि शराब माफिया पंजाब और हरियाणा आदि राज्यों से स्पिरिट लाकर बिहार के सीमावर्ती झारखंड के गांवों व बाजारों में भंडारण करते हैं और मौका मिलते ही शराब निर्माण के लिए उसे बिहार में सप्लाई करते हैं.

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन