जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ी

Published at :23 Dec 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ी

जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ी फोटो नंबर-2, परिचय-मुहल्ला के समीप लगा जल जमावओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना मोड़ के समीप खाली जमीन में जलजमाव होने से आसपास के मुहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे संक्रामक बीमारी होने का आशंका बना हुआ है. जलजमाव से दुर्गंध निकलते रहता है,जिसके […]

विज्ञापन

जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ी फोटो नंबर-2, परिचय-मुहल्ला के समीप लगा जल जमावओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना मोड़ के समीप खाली जमीन में जलजमाव होने से आसपास के मुहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे संक्रामक बीमारी होने का आशंका बना हुआ है. जलजमाव से दुर्गंध निकलते रहता है,जिसके कारण मुहल्ले के लोगों का रहना दुर्लभ हो रहा है. पर, जनप्रतिनिधि व प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. जबकि, एनएच द्वारा दो वर्ष पहले नाला का निर्माण कराया गया था. निर्माण ठीक नहीं होने के कारण शहर के कई मुहल्लों के नाली का थाना मोड़ के पास खाली जमीन में बह रहा है. मुहल्ले के दिलीप तिवारी, संतोष गुप्ता, उमेश सिंह, इंदल यादव, हरिवंश सिंह ने बताया कि इस ओर मुखिया कांति देवी, थानाध्यक्ष व बीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराया गया है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन