औरंगाबाद में डक्किी तोड़ 4.23 लाख उड़ाये

Published at :23 Dec 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद में डक्किी तोड़ 4.23 लाख उड़ाये

औरंगाबाद में डिक्की तोड़ 4.23 लाख उड़ाये नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज रोड स्थित अन्नपूर्णा होटल के पास हुई घटनाबारुण प्रखंड की पौथू पंचायत के सचिव ने बेटी की शादी के लिए निकाले थे रुपये प्रतिनिधि, औरंगाबाद, (नगर) नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज रोड स्थित अन्नपूर्णा होटल के पास बारुण प्रखंड की पौथू पंचायत के […]

विज्ञापन

औरंगाबाद में डिक्की तोड़ 4.23 लाख उड़ाये नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज रोड स्थित अन्नपूर्णा होटल के पास हुई घटनाबारुण प्रखंड की पौथू पंचायत के सचिव ने बेटी की शादी के लिए निकाले थे रुपये प्रतिनिधि, औरंगाबाद, (नगर) नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज रोड स्थित अन्नपूर्णा होटल के पास बारुण प्रखंड की पौथू पंचायत के पंचायत सचिव बटेश्वर राम की बाइक की डिक्की तोड़ कर अपराधी बुधवार को चार लाख 23 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव ने बेटी की शादी के लिए बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक से चार लाख 23 हजार रुपये निकाले. इसके बाद रुपये को बैग में रखा और उसे बाइक की डिक्की में डाल कर अपने घर कुटुंबा थाना क्षेत्र के बदरपुर लौट रहे थे. इसी बीच, वह अन्नपूर्णा होटल के बाहर बाइक खड़ी कर नाश्ता करने चले गये. कुछ देर बाद लौटे, तो बाइक की डिक्की टूटी हुई थी. मौके पर उन्होंने काफी खोजबीन की, पर कहीं पता नहीं चला. उन्होंने नगर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी.नगर थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने बताया कि पंचायत सचिव ने लिखित सूचना दी है. पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. पंचायत सचिव ने बताया कि बेटी खुशबू की शादी के लिए बैंक से रुपये निकाले थे. शुक्रवार को शादी का दिन रखने के लिए लड़के के घर पलामू के जपला जानेवाले थे. बेटी की शादी धूमधाम से करने की मंशा थी, लेकिन अपराधियों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पौथू पंचायत के मुखिया संजीव कुमार द्विवेदी थाना पहुंचे और हरसंभव मदद की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन