73 पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों की हुई जांच

Published at :02 Dec 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
73 पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों की हुई जांच

73 पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों की हुई जांच (फोटो नंबर-17)कैप्शन- सुनवाई करते डीपीओ राजेश कुमार औरंगाबाद (नगर) बुधवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज के निर्देश पर जिले के 73 पंचायतों में चले रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच एक-दूसरे प्रखंड के महिला पर्यवेक्षिका से करायी गयी. जांच रिपोर्ट अभी तक जिलाधिकारी के पास नहीं पहुंचा है. इससे […]

विज्ञापन

73 पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों की हुई जांच (फोटो नंबर-17)कैप्शन- सुनवाई करते डीपीओ राजेश कुमार औरंगाबाद (नगर) बुधवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज के निर्देश पर जिले के 73 पंचायतों में चले रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच एक-दूसरे प्रखंड के महिला पर्यवेक्षिका से करायी गयी. जांच रिपोर्ट अभी तक जिलाधिकारी के पास नहीं पहुंचा है. इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को देव प्रखंड के 35 आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच डीएम के निर्देश पर 10 सीडीपीओ द्वारा करायी गयी थी. जांच के क्रम में कुछ खामियां पायी गयी थी, जिस पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है. यही नहीं पूर्व में जिन आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच पदाधिकारियों द्वारा करायी गयी है और जो खामियां पायी गयी है इसकी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.जो भी लोग दोषी पाये जायेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. आगे भी आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की जायेगी. इधर डीएम द्वारा लगातार करायी जा रही जांच से लोगों में हड़कंप व्याप्त हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन