दाउदनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इन कांडों में फरार 3 कुख्यात को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने नहर रोड स्थित शिबाला के पास हुई चर्चित छिनतई की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Aurangabad News: (दाउदनगर से ओम प्रकाश) जिले के दाउदनगर थाना पुलिस को छिनतई की बढ़ती घटनाओं के बीच एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने नहर रोड स्थित शिबाला के पास हुई चर्चित छिनतई की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से छीना गया सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व दाउदनगर के नहर रोड में शिबाला के समीप बाइक सवार एक किशोर को रोककर दूसरे बाइक पर सवार उचक्कों ने उसके गले पर ब्लेड रख दिया था.अपराधियों ने युवक को डराकर उसके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया और मौके से फरार हो गए थे.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

स्थानीय लोगों की प्रशासन से मांग

लगातार बढ़ रही छिनतई की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. घटना को गंभीरता से लेते हुए दाउदनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, स्थानीय सूचना तंत्र और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

गिरफ्तार अपराधियों का इतिहास खंगाल रही पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. मामले को लेकर शनिवार दोपहर दाउदनगर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें पुलिस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करेगी. शहर के सुनसान इलाकों में लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं के बीच इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

Also Read: कैमूर में पत्नी के साथ तिलक में जा रहे शख्स की सड़क हादसे में मौत, महिला की हालत गंभीर

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन