औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की हालत नाजुक
सड़क हादसे में 3 घायल
जिले में दो अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की हालत गंभीर हो गई. घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.
Aurangabad News: (सुजित कुमार सिंह) जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. पहली घटना कुटुंबा प्रखंड के एनएच 139 पर एक लाइन होटल के समीप हुई. जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया.
सड़क हादसे में 3 युवक घायल
घायल युवक की पहचान एरका कॉलोनी निवासी नरेश मेहता के पुत्र धनंजय मेहता के रूप में की गई है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची. एसआई पारस सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं दूसरी घटना औरंगाबाद शहर के फार्म इलाके में हुई.
कैसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. दुर्घटना में बाइक सवार मनोज कुमार और आकाश कुमार घायल हो गए. दोनों युव एक ही शहर के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया.
स्थानीय लोगो की चिंता बढ़ी
जहां उनका इलाज जारी है. लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. लोगों ने प्रशासन से शहर में यातायात व्यवस्था को और सख्त बनाने तथा वाहन चालकों को जागरूक करने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके.
Also Read: Gayaji News: गया-कोडरमा रेलखंड पर 45 मिनट तक रुकी रही वंदे भारत ट्रेन, इस कारण परिचालन बाधित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










