विधायक नहीं सेवक बन कर करूंगा कार्य : राजेश

Published at :01 Dec 2015 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक नहीं सेवक बन कर करूंगा कार्य : राजेश

विधायक नहीं सेवक बन कर करूंगा कार्य : राजेश कुटुंबा . विधायक नहीं बल्कि जनता के बीच में सेवक बनकर रहूंगा. जनता ने मुझे जो प्यार दिया है उसे मैं नहीं भूलेंगे. ये बातें कुटुंबा के नवनिर्वाचित विधायक राजेश कुमार ने बयान जारी कर कही. मंगलवार को शपथ ग्रहण के बाद बयान में अपनी मंशा […]

विज्ञापन

विधायक नहीं सेवक बन कर करूंगा कार्य : राजेश कुटुंबा . विधायक नहीं बल्कि जनता के बीच में सेवक बनकर रहूंगा. जनता ने मुझे जो प्यार दिया है उसे मैं नहीं भूलेंगे. ये बातें कुटुंबा के नवनिर्वाचित विधायक राजेश कुमार ने बयान जारी कर कही. मंगलवार को शपथ ग्रहण के बाद बयान में अपनी मंशा व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ललायित हूं. किसी भी कार्य के लिए जनता को अधिकारियों के पास दौड़ नहीं लगाना पड़ेगा. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य व सिंचाई क्षेत्र के कार्यों को प्राथमिकता से करने की बात कही. अपने पिता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्व दिलकेश्वर राम के अधूरे कार्यों को पूरा कराने की बात भी उन्होंने कहीं.विधायक के निधन पर संवेदनाअंबा. मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक बसंत कुशवाहा के निधन पर नेताओं व समाजसेवियों ने संवेदना व्यक्त की है. संवेदना व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, रालोसपा नेता जनेंद्र कुशवाहा, जदयू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शकुंतला देवी, युवा कांग्रेस नेता रामाकांत पांडेय, वीरेंद्र मेहता, अजय राम, मंजु शर्मा, भोला पासवान आदि का नाम शामिल हैं. नेताओं ने कहा कि विधायक स्व कुशवाहा नवनिर्वाचित विधायक थे. बसंत के व्यवहार से ही जनता ने उन्हें चुना था पर उन्हें सेवा करने का मौका नहीं मिला.जनता कालेज में टेस्ट परीक्षा 14 सेकुटुंबा. प्रखंड के जनता महाविद्यालय लभरी परसावां में इंटर की टेस्ट परीक्षा 14 दिसंबर से होगी. इसकी जानकारी प्राचार्य रामश्रय प्रसाद सिंह उर्फ लोहा सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि परीक्षा दोनों पाली में होगी. साइंस, आटर्स व काॅमर्स तीनो संकाय में लगभग 1400 छात्र भाग लेंगे. जनता दरबार में आये कई मामलेअंबा. प्रखंड कार्यालय परिसर अंबा में मंगलवार को जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियाद सुनी गयी. जनता दरबार में बीडीओ मनोज कुमार, सीडीपीओ आशा कुमारी, बीइओ परशुराम प्रसाद, बीएओ यदुनंदन यादव समेत पंचायत सचिव व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. कई लोगों ने आवेदन देकर इंदिरा आवास का लाभ नहीं मिलने की, तो कई लोगों ने पेंशन स्वीकृत नहीं होने की बात बताया. बीडीओ ने सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार लगाया जायेगा. गौरतलब है कि प्रखंड परिसर में पहले भी जनता दरबार लगाया जा रहा था, पर उसमें केवल बीडीओ ही उपस्थित रहते थे. डीएम के आदेश के बाद इस बार अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन