जनवितरण प्रणाली की सात दुकानों में पायी गयीं त्रुटियां, एक बंद

Published at :01 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
जनवितरण प्रणाली की सात दुकानों में पायी गयीं त्रुटियां, एक बंद

जनवितरण प्रणाली की सात दुकानों में पायी गयीं त्रुटियां, एक बंद औरंगाबाद (नगर) जनवितरण प्रणाली में हो रही गड़बड़ी पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी कंवल तनुज ने कमर कस ली है. शनिवार को टीम गठित कर जिला मुख्यालय में चल रहे 24 जनवितरण प्रणाली दुकानों का जांच अलग-अलग पदाधिकारियों से करायी थी. जांच पदाधिकारियों […]

विज्ञापन

जनवितरण प्रणाली की सात दुकानों में पायी गयीं त्रुटियां, एक बंद औरंगाबाद (नगर) जनवितरण प्रणाली में हो रही गड़बड़ी पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी कंवल तनुज ने कमर कस ली है. शनिवार को टीम गठित कर जिला मुख्यालय में चल रहे 24 जनवितरण प्रणाली दुकानों का जांच अलग-अलग पदाधिकारियों से करायी थी. जांच पदाधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है. जिनमें कुछ दुकानों में खामियां पायी गयी है. मंगलवार को जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामअनुग्रह सिंह ने बताया कि 24 दुकानों की जांच करायी गयी थी, जिनमें एक दुकान बंद पाया गया था. इस पर अनुमंडल पदाधिकारी को अलग से दुकान जांच करने का निर्देश दिया गया है. वार्ड नंबर दो में एक जविप्र दुकान शर्त के अनुसार नहीं चल रहा है, जबकि छह दुकान जांच में ऐसे पाये गये, जो बिना निगरानी समिति को सूचना दिये खाद्यान्न का उठाव किये थे. इन लोगों के विरुद्ध भी विधि संवत कार्रवाई करने का निर्देश एसडीओ को दिया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि अक्तूबर तक जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा खाद्यान्न का वितरण किया गया है, आगे भी इस तरह की जांच टीम द्वारा करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन