पशु व्यवसायी से छिनतई करने में एक पकड़ाया, दूसरा फरार

Published at :30 Nov 2015 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
पशु व्यवसायी से छिनतई करने में एक पकड़ाया, दूसरा फरार

पशु व्यवसायी से छिनतई करने में एक पकड़ाया, दूसरा फरार हसपुरा.प्रखंड के हसपुरा-परूखिया रोड में उचित बिगहा के समीप पशु व्यवसायी से छिनतई करने के मामले में एक युवक को पशु व्यवसायियों ने पकड़ कर हसपुरा थाने की पुलिस का सुपुर्द कर दिया. घटना के संबंध में पशु व्यवसायी अखिलेश यादव ने पुलिस को बताया […]

विज्ञापन

पशु व्यवसायी से छिनतई करने में एक पकड़ाया, दूसरा फरार हसपुरा.प्रखंड के हसपुरा-परूखिया रोड में उचित बिगहा के समीप पशु व्यवसायी से छिनतई करने के मामले में एक युवक को पशु व्यवसायियों ने पकड़ कर हसपुरा थाने की पुलिस का सुपुर्द कर दिया. घटना के संबंध में पशु व्यवसायी अखिलेश यादव ने पुलिस को बताया कि इटवा हरिजन टोली के समीप से बाइक पर सवार दो युवक पीछा किया. पशु व्यवसायी बक्सर के दिलदार नगर पशु मेला से पशु खरीद कर वाहन से डुमरा गांव लौट रहे थे. जैसे ही उचित बिगहा के समीप वाहन पहुंचने पर बाइक सवार रोक दिया तथा छिनतई करने लगे. इसी क्रम में एक युवक को व्यवसायी सुरेंद्र यादव, योगेंद्र यादव व निवास कुमार ने एक युवक को पकड़ लिया तथा थाने को सुपुर्द कर दिया. घटना सोमवार की अहले सुबह की है. पकड़ गया युवक टाल गांव निवासी गुड्डू सिंह है, जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल हो गया. मामले की पुलिस छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन