शक्षिकिा के भरोसे चल रहा है पुस्तकालय

Published at :30 Nov 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिकिा के भरोसे चल रहा है पुस्तकालय

शिक्षिका के भरोसे चल रहा है पुस्तकालय सात साल से अशोक इंटर विद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष नहींदाउदनगर(अनुमंडल) अनुमंडल मुख्यालय का ऐतिहासिक व शैक्षणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले अशोक इंटर विद्यालय का पुस्तकालय एक शिक्षिका के भरोसे चल रहा है. लगभग सात वर्षों से यहां पुस्तकालय अध्यक्ष नहीं है. शिक्षिका चिंता कुमारी वर्ष 2007-08 […]

विज्ञापन

शिक्षिका के भरोसे चल रहा है पुस्तकालय सात साल से अशोक इंटर विद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष नहींदाउदनगर(अनुमंडल) अनुमंडल मुख्यालय का ऐतिहासिक व शैक्षणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले अशोक इंटर विद्यालय का पुस्तकालय एक शिक्षिका के भरोसे चल रहा है. लगभग सात वर्षों से यहां पुस्तकालय अध्यक्ष नहीं है. शिक्षिका चिंता कुमारी वर्ष 2007-08 में समाज विज्ञान की शिक्षिका के रूप में पदस्थापित हुई थी. उसी समय से यह पुस्तकालय उन्हीं के भरोसे चल रहा है. वे कक्षा में पढ़ाती भी हैं और पुस्तकालय का कार्य भी देखती है. इसका परीणाम यह है कि दोनों कार्य प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है. स्कूल के एक कमरे में पुस्तकालय है. इसमें 3569 पुस्तकें उपलब्ध है. स्कूल में नौवीं से 12वीं तक कुल 1690 विद्यार्थी हैं. विद्यालय सूत्रों ने बताया कि जब वह पढ़ाने जाती है तो स्वभाविक तौर पर पुस्तकालय कार्य प्रभावित होता है. बच्चों को सही समय पर किताबें नहीं मिल पाती है. शिक्षिका के साथ मजबूरी यह होता है कि वे बच्चों को पढ़ाये या पुस्तकालय कार्य करें. विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य केदार नाथ सिंह ने कहा कि जब सरकार द्वारा सभी विद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष की बहाली करने का प्रावधान है तो इस विद्यालय में भी यह व्यवस्था होनी चाहिए. पुस्तकालय का समुचित तरीके से लाभ बच्चों को नहीं मिल पा रहा है.विभाग को दी गयी है जानकारी आवश्यकता अनुसार या मध्यांतर बाद पुस्तकालय का कार्य किया जाता है. सात वर्षों से यही स्थिति कायम है. पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए समय-समय पर विभाग को लिखा जाता रहा है. श्रवण कुमार संत, प्रधानाध्यापक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन