समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम को दिया नर्दिेश

Published at :30 Nov 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम को दिया  नर्दिेश

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम को दिया निर्देशअवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर करें कार्रवाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी होगी कार्रवाई(फोटो नंबर-24,25)कैप्शन- अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम कंवल तनुज, बैठक में उपस्थित पदाधिकारी(लीड) औरंगाबाद (नगर) समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के […]

विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम को दिया निर्देशअवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर करें कार्रवाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी होगी कार्रवाई(फोटो नंबर-24,25)कैप्शन- अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम कंवल तनुज, बैठक में उपस्थित पदाधिकारी(लीड) औरंगाबाद (नगर) समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले में चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में कहा कि हर हाल में निर्धारित समय के अनुसार कार्य पूरा हो जाने चाहिए, ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके. इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. इसमें जो लोग लापरवाही बरतेंगे उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन डाॅ अरपी सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जितने भी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गयी है और कौन सी गड़बड़ी पायी गयी है उस अनुसार विधि संवत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. इसमें किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं सुनेंगे. जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन अल्ट्रासाउंड केंद्रों में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं पायी गयी है वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवायें. ताकि यह पता चल सके कि कौन मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए केंद्र पर पहुंचे और किस चिकित्सक द्वारा मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया. जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि 31 दिसंबर तक हर हाल में किसानों को डीजल अनुदान देना सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जो शिक्षक निरीक्षण में गायब पाये गये हैं, वैसे शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. इसके अलावे जिलाधिकारी ने प्रत्येक मंगलवार को प्रभारी पदाधिकारी को प्रखंड में रहने का निर्देश दिया, साथ ही प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया. बैठक में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक से संबंधित जानकारी डीपीआरओ राजेश कुमार ने दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन