किसानों की खुशहाली से ही समाज की होगी तरक्की

Published at :29 Nov 2015 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों की खुशहाली से ही समाज की होगी तरक्की

किसानों की खुशहाली से ही समाज की होगी तरक्की हसपुरा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किसानों को गेहूं बुआई के पहले डीजल अनुदान देने के निर्णय को किसानों ने अच्छा कदम बताया है. सोनहथू गांव के सत्येंद्र सिंह, अरुण सिंह, बंगाली बिगहा के श्रवण कुमार, अलपा के जगदीश कुशवाहा, भौली के संतोष शर्मा, मनपुर के रवींद्र सिंह, […]

विज्ञापन

किसानों की खुशहाली से ही समाज की होगी तरक्की हसपुरा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किसानों को गेहूं बुआई के पहले डीजल अनुदान देने के निर्णय को किसानों ने अच्छा कदम बताया है. सोनहथू गांव के सत्येंद्र सिंह, अरुण सिंह, बंगाली बिगहा के श्रवण कुमार, अलपा के जगदीश कुशवाहा, भौली के संतोष शर्मा, मनपुर के रवींद्र सिंह, नवल सिंह, हब्बसपुर के भूषण सिंह, अनुज सिंह, टाल के विश्वजीत कुमार विकास, नंद किशोर सिंह, उदय सिंह समेत दर्जनों गांव के किसानों ने बताया कि इस बार डीजल अनुदान किसानों के लिए वरदान साबित होगा. बुआई के समय डीजल अनुदान से किसानों को काफी राहत मिलेगी. आत्मा अत्यक्ष बबन सिंह ने कहा कि डीजल अनुदान किसानों को गेहूं बुआई के समय दिये जाने का सरकार की अच्छी पहल है. उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली से ही समाज की तरक्की होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन