सड़क दुर्घटना में व्यवसायी जख्मी

सड़क दुर्घटना में व्यवसायी जख्मी औरंगाबाद (नगर)नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर रविवार को सड़क दुर्घटना में शहर के धरनीधर मुहल्ले के व्यवसायी गुड्डू कुमार गुप्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. यहां के चिकित्सकों ने प्रारंभिक […]
सड़क दुर्घटना में व्यवसायी जख्मी औरंगाबाद (नगर)नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर रविवार को सड़क दुर्घटना में शहर के धरनीधर मुहल्ले के व्यवसायी गुड्डू कुमार गुप्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. यहां के चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. हालांकि, जख्मी व्यवसायी का एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है. घटना की सूचना थाने को दे दी गयी है. नगर थाने के दारोगा मेदनी हसन ने बताया कि जख्मी की स्थिति गंभीर होने के कारण बाहर रेफर किया गया है. इससे कारण उसका बयान नहीं लिया जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










