साक्षर भारत मिशन के कार्यों की हुई समीक्षा

साक्षर भारत मिशन के कार्यों की हुई समीक्षा औरंगाबाद (सदर)साक्षर भारत मिशन की एक बैठक शनिवार को शहर के गेट स्कूल में हुई. इसकी अध्यक्षता साक्षर भारत मिशन के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने की. बैठक में मिशन के कार्यों की समीक्षा की गयी तथा तय हुआ कि साक्षरता केंद्रों का सघन अनुश्रवण किया जायेगा. इसके […]
साक्षर भारत मिशन के कार्यों की हुई समीक्षा औरंगाबाद (सदर)साक्षर भारत मिशन की एक बैठक शनिवार को शहर के गेट स्कूल में हुई. इसकी अध्यक्षता साक्षर भारत मिशन के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने की. बैठक में मिशन के कार्यों की समीक्षा की गयी तथा तय हुआ कि साक्षरता केंद्रों का सघन अनुश्रवण किया जायेगा. इसके तहत जिला स्तर के अनुश्रवणकर्ता प्रति महा चार प्रखंड लोक शिक्षा समिति कार्यालयों, आठ लोक शिक्षा केंद्रों, 16 साक्षरता केंद्रों व 10 साक्षरता केंद्रों का अनुश्रवण करेंगे. साथ ही इससे संबंधित प्रतिवेदन उच्च पदाधिकारियों को समर्पित करेंगे. जांच में गायब रहनेवाले व अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. मिशन के सचिव ने कहा कि आम जनता को संगोष्ठी के माध्यम से भारतीय संविधान की जानकारी दी जाये तथा उनके बीच बैठक व वाद विवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायें. इस मौके पर केआरपी सूखदेव सिंह, हर्ष सिंह, कालिका सिंह, रामाकांत सिंह, दिनेश प्रसाद, राजबहादुर सिंह, उमेश पासवान, संजय, नरेश, यशवंत, अनील रोशन, अमरेंद्र आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










