किशोरी सन्हिा कन्या हाइस्कूल में संसाधनों की कमी

Published at :24 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
किशोरी सन्हिा कन्या हाइस्कूल में संसाधनों की कमी

किशोरी सिन्हा कन्या हाइस्कूल में संसाधनों की कमी1200 छात्राओं का भविष्य आठ शिक्षकों के भरोसे स्कूल में एक भी लिपिक नहीं रहने से कामकाज बाधित(फोटो नंबर-13,14)कैप्शन- किशोरी सिन्हा कन्या हाई स्कूल में पढ़ाई करती छात्राएं, प्राचार्य उमा देवी(कैंपस पेज के लिये) औरंगाबाद (नगर) एक तरफ शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के स्तर को मजबूत करने के […]

विज्ञापन

किशोरी सिन्हा कन्या हाइस्कूल में संसाधनों की कमी1200 छात्राओं का भविष्य आठ शिक्षकों के भरोसे स्कूल में एक भी लिपिक नहीं रहने से कामकाज बाधित(फोटो नंबर-13,14)कैप्शन- किशोरी सिन्हा कन्या हाई स्कूल में पढ़ाई करती छात्राएं, प्राचार्य उमा देवी(कैंपस पेज के लिये) औरंगाबाद (नगर) एक तरफ शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के स्तर को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और दूसरी तरफ विद्यालयों की स्थिति में कोई सुधार नहीं होते दिख रहा है. आज ऐसे कई विद्यालय हैं जहां संसाधनों की घोर कमी है. इस पर न तो संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान रहता है और न ही विभाग द्वारा इसकी सुध ली जाती है. इससे विद्यालयों की स्थिति काफी बदतर होती जा रही है. शहर के किशोरी सिन्हा कन्या हाइस्कूल में आज भी संसाधनों का घोर अभाव है. यहां पर्याप्त मात्रा में शौचालय नहीं होने से छात्राओं को काफी परेशानी होती है. इस विद्यालय में नौवीं व 10वीं की पढ़ाई होती है, जिसमें लगभग 12 सौ छात्राओं का नामांकन है. छात्राओं के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में शिक्षक भी नही हैं, जिसके कारण पठन-पाठन में परेशानी होती है. विद्यालय के कामकाज के निबटारा के लिए एक भी लिपिक नहीं है जिसके कारण विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ छात्राओं को भी किसी कार्य कराने में परेशानी होती है. विद्यालय द्वारा शिक्षा विभाग को इस समस्या से कई बार अवगत भी कराया गया, लेकिन कोई खास पहल नहीं की गयी. प्रोत्साहन नहीं मिलने से छात्राओं में नाराजगी : किशोरी सिन्हा कन्या हाइस्कूल में प्रोत्साहन के रुपये नहीं मिलने से छात्राएं काफी नाराज हैं. छात्रा बबली कुमारी, प्रिया कुमार, अंजलि कुमारी, आशा कुमारी, रेशमा कुमारी ने बताया कि वर्ष 2015 में इस विद्यालय से कई छात्राएं मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उर्तीण हुई थी. सरकार द्वारा मिलनेवाले प्रोत्साहन के रुपये अभी तक किसी छात्राओं को नहीं मिले हैं. कई बार विद्यालय के साथ-साथ विभाग के अधिकारियों से मिले, लेकिन उन लोगों द्वारा सिर्फ टाल मटोल किया जाता हैं. शिक्षकों की है कमी किशोरी सिन्हा कन्या हाइस्कूल की प्रधानाध्यापिका उमा देवी ने बताया कि इस विद्यालय में लगभग 12 सौ छात्राएं हैं. छात्राओं के अपेक्षा यहां शिक्षकों की कमी है. मात्र आठ शिक्षकों के सहारे विद्यालय में पठन-पाठन कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि शिक्षकों के साथ-साथ भवन, शौचालय व लिपिक की कमी है. लिपिक के नहीं रहने के कारण कामकाज में बाधा उत्पन्न होती है. प्रधानाध्यापिका ने कहा कि अभी छात्राओं को स्काउड व गाइड की ट्रेनिंग भी दिया जा रहा है. प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्राओं की प्रोत्साहन के अलावे सभी योजनाओं के रुपये दिये जा चुके हैं. छात्राओं की हर समस्या को देखते हुए प्रबंधन कार्य कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन