दुर्घटना मामले में अज्ञात बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :22 Nov 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना मामले में अज्ञात बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज

दुर्घटना मामले में अज्ञात बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज नवीनगर (औरंगाबाद)बस से कुचल कर नवीनगर रंगा बिगहा मोड़ के समीप शनिवार की रात साइकिल सवार विनय राम की हुई मौत मामले में मृतक के चाचा बबन राम द्वारा अज्ञात बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों […]

विज्ञापन

दुर्घटना मामले में अज्ञात बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज नवीनगर (औरंगाबाद)बस से कुचल कर नवीनगर रंगा बिगहा मोड़ के समीप शनिवार की रात साइकिल सवार विनय राम की हुई मौत मामले में मृतक के चाचा बबन राम द्वारा अज्ञात बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा रात में ही नवीनगर-बारुण रोड को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया गया था और मुआवजे की मांग की जा रही थी. लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम रहने पर बीडीओ पन्ना लाल, नवीनगर थानाध्यक्ष के प्रभार में रहे आशीष कुमार शाह, एएसआइ तार बाबू यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. मृतक के परिजनों को कबीर अंत्योष्टि योजना के तहत 20 हजार रुपये दिये गये, तब जाकर लोग शांत हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन