भाजपा के खिलाफ लोगों ने किया मत : राजाराम

भाजपा के खिलाफ लोगों ने किया मत : राजाराम (फोटो नंबर-3) परिचय- समीक्षा बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक राजाराम सिंह व अन्य दाउदनगर (अनुमंडल)बिहार में महागंठबंधन की जीत नीतीश व लालू की जीत नहीं है, बल्कि मोदी व भाजपा के खिलाफ दिया गया जनता का मत है. ये बातें भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी […]
भाजपा के खिलाफ लोगों ने किया मत : राजाराम (फोटो नंबर-3) परिचय- समीक्षा बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक राजाराम सिंह व अन्य दाउदनगर (अनुमंडल)बिहार में महागंठबंधन की जीत नीतीश व लालू की जीत नहीं है, बल्कि मोदी व भाजपा के खिलाफ दिया गया जनता का मत है. ये बातें भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक राजाराम सिंह ने स्थानीय महिला महाविद्यालय में चुनावी समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने धर्म निरपेक्ष, एकता व अखंडता को मानने वाले लोगों ने उन्मादी पार्टी के खिलाफ सही निर्णय लिया है. गुजरात के दोनों नेताओं के खिलाफ बिहार की जनता ने जनादेश दिया है. भाकपा माले एनडीए उम्मीदवार को हरा कर ही तीन सीटों पर विजयी हुई है. ओबरा विधानसभा क्षेत्र के जिन मतदाताओं ने भाकपा माले के पक्ष में वोट दिया है, वह पूर्ण रूप से वामपंथ आंदोलन और परिवर्तन लाने वाले लोगों का मत है और इससे पार्टी मजबूत हुई है. पूरे बिहार में वामपंथी पार्टियों को चार प्रतिशत वोट मिले हैं. उन्होंने कहा कि राजद व जदयू के शासनकाल में गरीबों व वंचितों पर निरंतर हमले हुए हैं. हमारी पार्टी गरीबों के पक्ष में संघर्ष करते रहेगी. बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह, प्रखंड सचिव मदन प्रजापति व चंद्रमा पासवान की तीन सदस्यीय ने की. मौके पर आइसा नेता कुणाल किशोर, टाउन सचिव बिरजू चौधरी, भाकपा माले नेता राज कुमार भगत, मुनारिक राम, दुखन राम, छठन राम ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










