जनकोप से हत्या का आरोपित गिरफ्तार

जनकोप से हत्या का आरोपित गिरफ्तार रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज पुलिस ने बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप गांव में छापेमारी कर हत्याकांड का आरोपित सुनील पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. रफीगंज थानाध्यक्ष अंजय चौधरी ने बताया कि कुछ माह पहले जनकोप गांव के अरविंद पासवान की हत्या गांव के ही कुछ लोगों ने औरंगाबाद […]
जनकोप से हत्या का आरोपित गिरफ्तार रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज पुलिस ने बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप गांव में छापेमारी कर हत्याकांड का आरोपित सुनील पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. रफीगंज थानाध्यक्ष अंजय चौधरी ने बताया कि कुछ माह पहले जनकोप गांव के अरविंद पासवान की हत्या गांव के ही कुछ लोगों ने औरंगाबाद से अपहरण कर कर दी थी. इसके बाद इसके शव को मजखड़ गांव के समीप नहर पर फेंक दिया था. हत्या के विरोध में परिजनों ने जम कर हंगामा किया था. वहीं इस कांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए कई बार पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी थी. इस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया था. इसी निर्देश पर सुनील पासवान को जनकोप गांव से गिरफ्तार किया गया. इसके पहले भी एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










