भदुकी खुर्द में पथराव के मामले में 11 गिरफ्तार

भदुकी खुर्द में पथराव के मामले में 11 गिरफ्ताररास्ते के विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी गांव में पुलिस कर रही कैंप, स्थित नियंत्रण में रफीगंज (औरंगाबाद) कासमा थाना क्षेत्र के भदुकी खुर्द गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व पथराव मामले […]
भदुकी खुर्द में पथराव के मामले में 11 गिरफ्ताररास्ते के विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी गांव में पुलिस कर रही कैंप, स्थित नियंत्रण में रफीगंज (औरंगाबाद) कासमा थाना क्षेत्र के भदुकी खुर्द गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व पथराव मामले में 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनमें राजनंदन यादव, विनोद कुमार, सहदेव यादव, सिंटू कुमार, सुकेंद्र कुमार, मोहम्मद नेशाद, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद साजिद आलम, मोहम्मद जावेद अख्तर, मोहम्मद फिरोज शामिल हैं. इस घटना से संबंधित दो अलग-अलग प्राथमिकी कासमा थाने में दर्ज करायी गयी है. इसमें एक प्राथमिकी राजनंदन यादव के बयान पर दर्ज की गयी है, जिसमें नेशाद, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद साजिद आलम, मोहम्मद जावेद अख्तर, मोहम्मद फिरोज सहित अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है. दूसरी प्राथमिकी मोहम्मद एहसान के बयान पर दर्ज की गयी है, जिसमें राजनंदन यादव, विनोद कुमार, सहदेव यादव, सिंटू कुमार, सुकेंद्र कुमार, ललन यादव को आरोपित बनाया गया है. दोनों तरफ से मारपीट व पथराव करने की बात कही है. 11 लोगों को जेल भेज दिये जाने के बाद पुलिस भदुकी खुर्द गांव में अभी भी कैंप की हुई है, स्थिति नियंत्रण में है. इधर, पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने कहा कि कुछ लोग मामूली बात को लेकर सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश किये थे. लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ा, जो लोग इस तरह की सोच रखते हैं उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. रविवार को रफीगंज अंचलाधिकारी की देखरेख में विवादित भूमि की नापी करायी गयी. गौरतलब है कि शनिवार की शाम रास्ता विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये थे. घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कंवल तनुज, पुलिस अधीक्षक बाबू राम आलाधिकारियों के साथ गांव पहुंच कर मामले को नियंत्रित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










